चित्रकूट: प्रभुश्रीराम की तपोभूमि पर प्रतिदिन हजारों सैलानी आते हैं। आने वाले समय में उनको मन और उप्र के बीच बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। केंद्र सरकार चित्रकूट-सतना फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने का जा रही है। रामपथ गमन योजना में बनने वाले हाईवे के लिए बजट की मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है।
ये हाईवे उप्र व मप्र के बीच सेतु का काम करेगा।चित्रकूट से सतना के बीच 77 किमी लंबे फोरलेन हाईवे में 1538 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि दोनों राज्यों के बीच व्यापार-व्यवसाय भी सुदृढ़ होगा। दिल्ली के साथ अब मुंबई के सैलानियों का आना आसान होगा।
सतना और चित्रकूट के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हाईवे मन को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। जो चित्रकूट को इटावा के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। यानी इस हाईवे से सतना आने वाले समय आगरा, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से सीधे कनेक्ट हो जाएगा, इससे औद्योगिक विकास भी बढ़ेगा।
सतना के आगे मैहर से जबलपुर तक निर्माण चल रहा है, जो आगे जबलपुर-मुंबई हाईवे से जुड़ता है। इससे बुंदेलखंड सीधे मुंबई बई से भी जुड़ जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अप्रैल में ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी थी। सतना से आने वालाहाईवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ने के साथ अयोध्या से भी जुड़ेगा। अयोध्या से चित्रकूट तक आ रहा रामपथ गमन मार्ग भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है।
तपोभूमि में वाहनों के जाम से मिलेगी निजात
ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे में तीन प्रमुख बाईपास शामिल है। जिसमें एक बाईपास दोनों प्रदेश की सीमाओं को जोड़ते हुए आरोग्यधाम के पीछे से हनुमान धारा और देवांगना फोरलेन मार्ग से जुड़ेगा। दूसरा कामदगिरि के पीछे से होकर खोही मार्ग में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। जबकि तीसरा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और रामपथ गमनमार्ग को जोड़ने के लिए भभई, पुरवा तरौहा, बंधोई होकर लोढवरा तक बनेगा।